{"_id":"6ab68b58212e976af40c0e31","slug":"jodhpur-3-child-mother-elopes-with-married-lover-villagers-punish-couple-shave-heads-and-garland-with-shoes-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: शादीशुदा प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, ग्रामीणों ने दी अमानवीय सजा,मुंडन करके जूते की माला पहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: शादीशुदा प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, ग्रामीणों ने दी अमानवीय सजा,मुंडन करके जूते की माला पहनाई
Fri, 25 Sep 2026 08:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:25 PM IST
सार
जोधपुर में तीन बच्चों की मां और उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ ग्रामीणों की मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों का मुंडन कर युवक को जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ भागकर शादी करने वाली तीन बच्चों की मां और उसके तथाकथित प्रेमी को ग्रामीणों ने बेहद अमानवीय सजा दी है। उग्र ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर सार्वजनिक रूप से यातनाएं दीं। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और फिर उनका मुंडन कर दिया। साथ ही ग्रामीणों ने युवक के गले में जूतों की माला पहना दी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने इस जोड़े के साथ मारपीट करते हुए पूरे इलाके में घुमाया। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़: कुख्यात तस्कर जाहिद खान की 1.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज,नशे के काले कारोबार से खड़ा किया साम्राज्य
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक गांव के शादीशुदा पुरुष का तीन बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले यह पुरुष और महिला अपने-अपने परिवारों तथा घरों को छोड़कर अचानक चले गए थे। लगभग एक महीने तक गांव से दूर रहने के दौरान इन दोनों ने आपस में शादी कर ली थी। विवाह करने के बाद जब दोनों वापस अपने गांव लौटे तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और इस प्रेमी जोड़े को यह भयानक प्रताड़ना दी।