फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Collector Ram Avtar Meena took charge on the auspicious moment

Jhunjhunu News: अबूझ मुहूर्त पर कलेक्टर रामअवतार मीणा ने संभाला अपना कार्यभार, जानें क्या कुछ कहा

Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

Jhunjhunu: गणेश चतुर्थी के अबूझ मुहूर्त में शनिवार रात आठ बजकर एक मिनट पर झुंझुनूं में कलेक्टर ने कार्यभार संभाला। वे सरकारी सेवा में पहली बार कलेक्टर बने हैं।

विज्ञापन
Collector Ram Avtar Meena took charge on the auspicious moment
शुभ मुहूर्त में किया कलेक्टर ने पदभार ग्रहण

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामअवतार मीणा ने गणेश चतुर्थी के अबूझ मुहूर्त में शनिवार रात आठ बजकर एक मिनट पर राजस्थान के झुंझुनूं में कलेक्टर का कार्यभार संभाला। वे सरकारी सेवा में पहली बार कलेक्टर बने हैं। पहले सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कुछ देर इंतजार किया, फिर कलेक्टर चेंबर में पहुंचे। 

यहां पहले बगल की कुर्सी पर बैठे। फिर समय देखा और शुभ मुहूर्त में ठीक आठ बजकर एक मिनट पर मुख्य कुर्सी पर बैठकर कार्यभार संभाला। कलेक्टर ने कहा कि शेखावाटी में झुंझुनूं का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां के लोगों में देशभक्ति का जज्बा है। कई कामकाज के लिए विदेश भी जाते हैं। पेयजल की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है मीणा मूल रूप से राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं वे ही मेरी रहेंगी। यहां आने से पहले मैंने जिले के शौर्य, यहां की कला, महिला शिक्षा के बारे में काफी सुन रखा था। जो भी समस्याएं आएंगी उनको समाधान किया जाएगा। उप चुनाव शांति व निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों व आमजन के सहयोग से लोक हित के कार्य किए जाएंगे। इससे पहले एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम हवाई सिंह यादव, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, शिवदयाल सैनी, रामसिंह पूनिया, जेपी शर्मा, मनोहर लाल व अन्य ने सर्किट हाउस में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed