फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Women climbed on the water tank regarding water problem, adamant on demanding immediate action

Jhunjhunu: पेयजल समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं, तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ीं, हाथोंहाथ समाधान

Sat, 31 Aug 2024 10:17 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 10:17 PM IST
सार

जिले के ओजूट गांव में बरसों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए महिलाओं ने एक अनोखा रास्ता अपनाया और पानी की टंकी पर चढ़ गईं। करीब चार घंटों तक टंकी पर चढ़कर  प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया तब जाकर यह आंदोलन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Women climbed on the water tank regarding water problem, adamant on demanding immediate action
समस्या को लेकर महिलाएं चढ़ी पानी की टंकी पर

विस्तार

झुंझुनू जिले के चिड़ावा उपखंड क्षेत्र के गांव ओजूट में महिलाओं ने वर्षों से चल रही पेयजल समस्या को चार घंटों के आंदोलन के बाद समाधान के लिए संबधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को मजबूर कर दिया। महिलाओं के आंदोलन में गांव के लोगों ने साथ दिया। परिणामस्वरूप कुछ समय बाद काफी हद तक समस्या का समाधान भी हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, झुंझुनू-चिड़ावा मार्ग पर स्थित जिले के ओजूट गांव में पीने के पानी को लेकर काफी समय से समस्या बनी हुई थी। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर समाधान के लिए बताया जा रहा लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देने से समस्या बढ़ती चली गई। ऐसे में लंबे समय से परेशान महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और महिलाएं गांव के शहीद स्मारक के निकट पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आंदोलन कर रही महिलाओं का साथ दिया। पुलिस और जलदाय विभाग के जेईएन आदित्य मिश्रा कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे तो पूर्व सरपंच शीशराम डांगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका विरोध किया।
विज्ञापन


टंकी पर चढ़ी महिलाएं नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं अंतत: एईएन अशोक पलसानिया को मौके पर आना पड़ा। एईएन की समझाइश पर महिलाएं शांत हुईं और नीचे उतरकर अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया। महिलाएं तत्काल समस्या के समाधान की मांग पर अड़ गईं। महिलाओं को गुस्सा बढ़ता देख अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ देर बाद मौके पर लॉरिंग मशीन बुलाई गई। झुंझुनू से नई केबल मंगवाई और ट्यूबवेल के लिए मोटर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई। एईएन ने कहा कि जल्दी ही ग्रामीणों की परेशानी का स्थाई समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed