फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Video of hooliganism of Gudha, who was a minister in Gehlot government, goes viral

Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री रहे गुढ़ा की दादागिरी, अधिकारियों से बोले- 'उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा…समझे'

Tue, 15 Oct 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

Rajasthan: पूर्व मंत्री पुलिस अधिकारियों से भिड़ पड़े। यहां उनकी पुलिस से तीखी कहासुनी हो गई। इस दौरान गुढ़ा ने गुस्से में कहा, 'उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा', जिसके बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Video of hooliganism of Gudha, who was a minister in Gehlot government, goes viral
पुलिस से भिड़ते पूर्व मंत्री गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सुर्खियां बटोरी झुंझनू में। दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर क्या था…पूर्व मंत्री जी आग बबूला हो गए और अधिकारियों को धमकी डे डाली कि 'उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
किस बात पर हुए थे नाराज
दरअसल, झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो के परिवार की चूरू रोड पर स्थित एक बिल्डिंग पर नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक बारगी मामला मानो नगर परिषद सभापति नगमा बानो और आयुक्त अनीता खीचड़ के बीच का हो गया। सभापति ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बता दें कि डीएलबी द्वारा इस बिल्डिंग को लेकर नगर परिषद सभापति को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त सोमवार शाम को पूरे लवाजमें के साथ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को दोगली करार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है राजेंद्र गुढ़ा
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बसपा के टिकट पर विधायक बने राजेंद्र गुढ़ा पहले सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते थे। हालांकि मंत्री बनने के बाद अपना मनपसंद विभाग नहीं मिलने पर गुढ़ा गहलोत से नाखुश चल रहे थे। गहलोत और पायलट के बीच विवाद के बाद गुढ़ा ने पाला बदलते हुए पायलट का पक्ष लेना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed