{"_id":"66d45d8adca0a0cb61085c02","slug":"there-was-a-dispute-over-parking-the-car-a-young-man-was-beaten-up-he-died-people-kept-watching-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2058024-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu : घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर बेरहमी से पीटा, दो दिन बाद अस्पताल में हुई युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu : घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर बेरहमी से पीटा, दो दिन बाद अस्पताल में हुई युवक की मौत
Sun, 01 Sep 2024 06:37 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:37 PM IST
सार
जिले के बुहाना कस्बे में घर के आगे गाड़ी खड़ी करने से मना करने को लेकर हुए विवाद में घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने जान से मारने की नीयत से बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हमलावरों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग बाजार रहा बंद
विस्तार
घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर दुकानदार वाजिद खान ने युवक रमेश रैबारी के साथ अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दुकानदार वाजिद खान रमेश के घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था, जिस पर रमेश ने आपत्ति ली तो उसने अपने साथियों को बुलाकर रमेश के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे दांतों से काट लिया। गंभीर रूप से घायल रमेश की दो दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद रमेश के पिता चतरुराम रैबारी ने वाजिद खान और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद बुहाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग बाजार रहा बंद