फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Shri JJT University Governor CV Anand Bose says important role of youth in resolution of developed India

Shri JJT University: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सीवी आनंद बोले- विकसित भारत संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका

Wed, 14 Feb 2024 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका है। यह बातें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने झुंझुनूं जिले में स्थित श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय में कही।

विज्ञापन
Shri JJT University Governor CV Anand Bose says important role of youth in resolution of developed India
दीक्षांत समारोह में पश्चिम बंगाल और झारखंड के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पश्चिम बंगाल और झारखंड के राज्यपाल को डिलीट की मानक उपाधि दी गई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत के कद को बढ़ाया और सशक्त बनाने के लिए बदलाव किए हैं। उनसे आज के युवा और शिक्षक को प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसलिए शिक्षकों को हर युवा की आंतरिक क्षमता को पहचान कर इसका बेहतर इस्तेमाल करना सुनिश्चित करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में बदलाव का सबसे मजबूत हथियार शिक्षा है, हमें मिलकर इस दिशा में काम करना है। झुंझुनूं स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए।
विज्ञापन


अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि हम भारत नहीं, बल्कि भारत हम सभी के अंदर है। एक नागरिक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितना काम करते हैं, क्या एक शिक्षक एक छात्रा के नाते हम उतना कम नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी शोधार्थियों शैक्षणिक डिग्री प्राप्त कर रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पढ़ाव हर किसी के जीवन में महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई में शत-प्रतिशत अंक हासिल करना नहीं। बल्कि पढ़ लिखकर सोसाइटी में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि आपने जो ज्ञान हासिल किया है, वह देश व समाज के काम आए, ऐसे प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एक साक्षात्कार में रिजेक्ट कर दिए गए थे। लेकिन उनकी मेहनत लगन का नतीजा है, कि आज भारत इस मुकाम पर पहुंचा।


झारखंड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सफल लोग आंखें बंद करके अनुसरण न करें। दुनिया बदल रही है, दिन बदल रहा है, माहौल बदल रहा है। इसलिए अपना निर्णय सोच समझकर ही लें, उन्होंने अपने अनुभव पर कहा कि देश ही नहीं दुनिया में एक जैसे ही लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed