फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Five lakh electricity consumers will not have to deposit security amount

Jhunjhunu News: पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सिक्योरिटी राशि को निगम ने किया होल्ड

Sat, 21 Sep 2024 06:26 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 06:26 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली सिक्योरिटी राशि को एक बार फिर आगामी आदेशों तक होल्ड कर दिया गया है। AVVNL ने इन नोटिसों को होल्ड किया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Five lakh electricity consumers will not have to deposit security amount
निगम ने होल्ड की बिजली सिक्योरिटी राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उपभोक्ताओं से लोड बढ़ाने के नाम पर वसूली जाने वाली सिक्योरिटी राशि को एक बार आगामी आदेशों तक होल्ड कर दिया गया है। निगम की ओर से जिले में सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के लिए नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से इन नोटिसों को होल्ड कर दिया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को फिलहाल यह नोटिस राशि जमा नहीं करानी है।

विज्ञापन


पांच लाख उपभोक्ताओं को राहत
अधिकारियों की माने तो झुंझुनू जिले के पांच लाख घरेलू उपभोक्ताओं को नोटिस देकर सिक्योरिटी राशि वसूली जानी थी। निगम की ओर से करीब पांच लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी करने थे। नोटिस देने की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया। लेकिन अब आगामी आदेशों तक सिक्योरिटी राशि को होल्ड कर दिया गया है। कृषि उपभोक्ताओं के नोटिस पहले ही होल्ड कर दिए गए थे। ऐसे में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को यह सिक्योरिटी राशि जमा नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन


इनको जमा करानी होगी सिक्योरिटी राशि
घरेलू और एग्रीकल्चर उपभोक्ताओं के अलावा अब सिर्फ बड़े उद्योग, मध्यम उद्योग, मिक्स्ड लोड, नॉन डोमेस्टिक, पब्लिक स्ट्रीट लाइट, लघु उद्योगों को सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी। निगम की ओर से यह राशि 800 रुपये से लेकर 7 हजार रुपये तक है। तय समय में राशि जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काटे जा सकते हैं। नोटिसों में मीटर के स्वीकृत लोड से कई गुणा तक बढ़ाया गया है। जबकि उपभोक्ताओं की ओर से लोड बढ़ाने का कोई आवेदन नहीं किया गया है। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय झुंझुनू के एओ ललित जोशी का कहना है कि, नोटिस वितरित नहीं हुए थे। सब डिविजन के सिस्टम पर ही सारी चीजें आती हैं। इस संबंध में लेटर आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed