फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Slogans of Pakistan Zindabad raised during Bharat Bandh in Jhunjhunu Know what is truth

Rajasthan: भारत बंद के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे! गांव में मचा हंगामा, सरपंच ने बताई सच्चाई

Wed, 21 Aug 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

भारत बंद के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे वाले वीडियो पर हंगामा मंच गया है। उप सरपंच रविन्द्र गर्वा ने 'भारतीय संविधान जिंदाबाद' नारे लगाए जाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Slogans of Pakistan Zindabad raised during Bharat Bandh in Jhunjhunu Know what is truth
झुंझुनूं में भारत बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बगड़ थाना क्षेत्र के इस्लामपुर कस्बे में बुधवार को भारत बंद के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी-एसटी आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में भारत बंद के तहत रैली निकाली गई थी। रैली से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, रैली में शामिल एक शख्स ने लोगों से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। जैसे ही यह वीडियो पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस ने पूरे मामले की सक्रियता से पड़ताल में जुट गई। हालांकि, शाम होते-होते झुंझुनूं जिला पुलिस के संबंधित थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो के संबंध में बयान दिया है। थाना प्रभारी ने कहा, नारे लगाने वाले की पहचान कर ली गई है। नारा लगाने वाला इस्लामपुर कस्बे का उप सरपंच रविन्द्र गर्वा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप सरपंच ने क्या बताया
पूछताछ में उप सरपंच ने बताया, उसने तेज आवाज में भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। लेकिन पता नहीं कैसे बदले हुए सुनाई दे रहे हैं। नारे लगाने वाले व्यक्ति के हवाले से पुलिस ने बताया, अगर इसको रिपीट करके गौर से सुनेंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि उसने भारतीय संविधान जिंदाबाद के ही नारे लगाए थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो को साइबर टीम के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच के बाद पूरे मामले में उचित कार्रवाई करेगी।


इधर आरोपित उप सरपंच रविन्द्र गर्वा ने मीडिया से कहा, उसने भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। मैं भी भारतीय हूं और हिंदू हूं। मैं कोई पाकिस्तान का नहीं हूं। हमारे इस्लामपुर में सभी की सौहार्दपूर्ण भावना रही है। चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान अथवा किसी अन्य जाति का हो। रविन्द्र ने इस प्रकार के नारे लगाने की बात से इनकार करते हुए कहा, अगर फिर भी किसी को मेरी भाषा से ठेस पहुंची हो तो उसके लिए क्षमा प्राथी हूं।

बताते चलें, रैली के दौरान मौजूद ग्राम पंचायत सरपंच आमिन मनियार ने भी मीडिया से कहा कि ऐसे नारे नहीं लगाए थे। उन्हें लगता है कि किसी ने माहौल खराब करने के गलत उद्देश्य को लेकर वीडियो एडिट कर वायरल कर दिया है। उन्होंने एडिट करने वाले व्यक्ति को तलाशने की बात पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed