{"_id":"65d2ea6ccf57793e6d0be98f","slug":"rajasthan-news-thieves-caught-through-cctv-2-thieves-who-ran-away-after-stealing-were-caught-by-the-police-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: CCTV ने किया चोरों का काम तमाम, ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करके भागे दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: CCTV ने किया चोरों का काम तमाम, ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करके भागे दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
Mon, 19 Feb 2024 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिड़ावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिड़ावा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:13 AM IST
सार
Chidawa: बीती 11 दिसंबर को खेतड़ी रोड स्थित डीआर ज्वेलर्स में हुई चोरी के संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिड़ावा के खेतड़ी रोड स्थित डीआर ज्वेलर्स पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई अंगूठियां और चोरी में इस्तेमाल हुई बाइक भी बरामद की है।
थानाधिकारी विनोद कुमार सांमरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 11 दिसंबर को खेतड़ी रोड पर डीआर ज्वेलरी से दो अज्ञात युवकों ने दिनदहाड़े 4 सोने की अंगूठियां चुरा ली थीं। दुकान के मालिक प्रदीप कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दुकान पर एक लड़का अंगूठी देखने के बहाने से आया था, उसने मोलभाव करते हुए चार अंगूठियां पसंद करके घरवालों को उसकी फोटो भेजने की बात कही और अन्य सामान देखने लगा। इसी दौरान उसका एक साथी काले रंग की बाइक लेकर आया और रिंग देख रहा युवक 16.400 ग्राम वजन की 4 सोने की अंगूठी लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।
सीसीटीवी से पकड़ में आए बदमाश
दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात का खुलासा करते हुए सीकर के राधाकिशनपुरा निवासी केसरदेव सिंह राजपूत और कृणाल सैनी उर्फ कौशल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
किराए की बाइक से की वारदात
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की वारदात में वे किराए पर मिलने वाली मोटर साइकिल का उपयोग करते थे और दुकान मालिक को बातों में उलझाकर जेवरात लेकर फरार हो जाते थे।
अन्य जगह भी की थी रेकी
दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों काफी दिनों से इस तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और रेकी कर रहे थे।