{"_id":"65e557c7ee32870c41098127","slug":"rajasthan-news-police-detained-5-miscreants-who-were-planning-to-rob-a-bank-2-minors-among-the-accused-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बैंक लूटने की योजना बनाते पांच बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोपियों में दो नाबालिग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बैंक लूटने की योजना बनाते पांच बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोपियों में दो नाबालिग भी
Mon, 04 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:44 AM IST
सार
Jhunjhunu: चिड़ावा रीको एरिया में एसबीआई बैंक में डकैती की योजना बना रहे 3 शातिर बदमाशों समेत 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांचों बदमाश फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ बैंक में डकैती करने वाले थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिड़ावा रीको एरिया में डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधियों समेत दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांचों बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ एसबीआई बैंक में लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़ावा में रीको एरिया में चार दीवारी के अंदर बंद पड़े सूने मकानों के पीछे चार-पांच लड़के बैंक लूटने की योजना बना रहे हैं, जिनके पास हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए चिड़ावा थानाधिकारी विनोद सामरिया के साथ टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मकानों के पीछे बैठे हुए पांचों बदमाश दिखाई दिए, जो गुपचुप तरीके से चिड़ावा में स्टेशन रोड वाले एसबीआई बैंक में डकैती करने की योजना बना रहे थे। उनकी प्लानिंग थी कि यदि बैंक डकैती डालने के दौरान कोई आ जाता है तो उसकी आंखों मे मिर्ची डालकर लठ व पाइपों से उसके ऊपर हमला करना है लेकिन हर हाल में बैंक के ताले तोड़कर डकैती करनी है।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों बदमाशों को पकड़ लिया है। उनके पास से धारदार हथियारों समेत लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे बरामद किए गए हैं। साथ ही लाल मिर्च की एक खुली थैली भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।