फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Court sent the accused of misdeeds on remand for two days, police is interrogating them

Rajasthan News: मानसिक विकलांग से कुकर्म के आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेजा, पुलिस कर रही है पूछताछ

Fri, 01 Mar 2024 01:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

Jhunjhunu: मानसिक विकलांग युवक से कुकर्म के आरोप में मंडरेला पुलिस ने आलमपुरा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पिलाकर युवक के साथ कुकर्म किया था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Court sent the accused of misdeeds on remand for two days, police is interrogating them
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडरेला थाना पुलिस ने आलमपुरा के दो लोगों को मानसिक विकलांग युवक के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके मानसिक विकलांग बेटे को 14 फरवरी की रात आलमपुरा निवासी बलबीर पुत्र राम सिंह राजपूत (35) और वीरेंद्र सिंह पुत्र शायर सिंह राजपूत (35) ने शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की और शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed