फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Paralympic player resolution: he tour the whole of India with the tricolor in hand giving message of peace

Rajasthan: पैराओलंपिक खिलाड़ी का संकल्प, हाथ में तिरंगा लिए पूरे भारत का करेंगे भ्रमण, देंगे शांति का संदेश

Thu, 29 Aug 2024 11:05 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 11:05 AM IST
सार

हर घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत संदीप कुमार ने एक बड़ा ही अनूठा संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे पूरे भारत की यात्रा करेंगे। इसके बाद पैरा ओलंपिक में मिले पदक को प्रधानमंत्री के हाथों से पहन कर इस यात्रा का समापन करेंगे।

विज्ञापन
Paralympic player resolution: he tour the whole of India with the tricolor in hand giving message of peace
पैरा ओलंपिक खिलाड़ी का भारत भ्रमण का संकल्प।

विस्तार

ओलंपिक खिलाड़ी संदीप कुमार का भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मान किया। "हर घर तिरंगा यात्रा" के अंतर्गत संदीप कुमार पुत्र रामपाल निवासी चरखी दादरी ने एक अनूठा संकल्प लिया है। विकलांग होने के बावजूद संदीप ने पूरे भारत का भ्रमण करने का बीड़ा उठाया है और वह भी मोटरसाइकिल पर अपने सहयोगी के साथ। यह एक साहसिक और प्रशंसनीय कार्य है। संदीप कुमार की इस यात्रा का उद्देश्य शांति का संदेश देना और पैरा ओलंपिक खेलों को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि इस यात्रा का समापन पूरे भारत का भ्रमण करने के बाद वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनके हाथों से पैरा ओलंपिक में मिला हुआ पदक पहनकर करना है। साथ ही, वे प्रधानमंत्री से निवेदन करेंगे कि पैरा ओलंपिक खेलों को बढ़ावा दिया जाए।

विज्ञापन

संदीप कुमार अपनी यात्रा के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी से भेंट की और अपने लक्ष्य के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष ने संदीप कुमार के इस साहसिक और प्रशंसा योग्य कार्य की सराहना की, उन्हें दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार एक पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने उस समय मिली प्रोत्साहन राशि को गरीबों और जरूरतमंदों में बांटकर एक अच्छा संदेश दिया है। संदीप कुमार का लक्ष्य पूरे भारत में भ्रमण कर शांति का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर पार्षद और जिला संयोजक सोशल मीडिया चंद्र प्रकाश शुक्ला, शहर महामंत्री रवि लांबा, महेश जीनगर, युवा मोर्चा महामंत्री कपिल सोनी, विस्तारक बृजभूषण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed