{"_id":"666a877b07379934d0089846","slug":"nephew-punched-his-uncle-to-death-in-the-condolence-meeting-in-jhunjhunu-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: शोकसभा में भतीजे ने चाचा पर मुक्कों से वारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: शोकसभा में भतीजे ने चाचा पर मुक्कों से वारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
Thu, 13 Jun 2024 11:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:15 AM IST
सार
Jhunjhunu: झुंझुनू के मुकुंदगढ़ थाना इलाके के डूंडलोद गांव में अपने ही बुजुर्ग चाचा को उसके भतीजे ने मुक्कों से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मृतक के बेटे ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवलगढ़ क्षेत्र के मुकुंदगढ़ थानांतर्गत डूंडलोद गांव में मंगलवार को अपने भाई की शोक सभा में बैठे बुजुर्ग गोकुलचंद तोलासरिया (72) की उसके भतीजे रामगोपाल ने सिर व छाती पर वारकर बुरी तरह पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय गोकुलचंद की रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में देर शाम तक अस्पताल में मृतक के परिजन व रिश्तेदारों के बीच बातचीत चलती रही। रात 9 बजे तक कोई सुलह नहीं हुई तो मुकुंदगढ़ पुलिस ने गोकुलचंद के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया।
मृतक के पुत्र ने करवाया हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतक गोकुलचंद तोलासरिया के पुत्र संजय गोयल ने मुकुंदगढ़ थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। संजय की रिपोर्ट के अनुसार उसके ताऊजी विश्वनाथ का निधन 10 जून को हो गया था। उनकी शोक सभा डूंडलोद में पुरानी हवेली में चल रही थी। इस दौरान दोपहर 2 बजे सीकर से दूसरे ताऊजी किशोरीलाल का पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी कुसुम व मां सुलोचना के साथ आया। उसने आते ही गोकुलचंद के गाली गलौज करना शुरू कर दिया और गोकुलचंद के सिर व छाती पर लात घूंसों से वार कर दिया। इससे गोकुलचंद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। घायल पिता को नवलगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।