फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Muslim community held a grand meeting at the Idgah ground in Jhunjhunu city

मुस्लिम महापंचायत: झुंझुनू में पूर्व IAS बोले- कब तक करेंगे गुलामी, हम हमेशा वफादार रहे... अब कांग्रेस की बारी

Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
सार

झुंझुनू विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुस्लिम समाज में महापंचायत की। इसमें कांग्रेस पार्टी से की टिकट की मांग गई। समाज के लोगों ने कहा कि मुस्लिम हमेशा कांग्रेस के रहे हैं वफादार अब बारी कांग्रेस की है वफादारी दिखाने की।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Muslim community held a grand meeting at the Idgah ground in Jhunjhunu city
झुंझुनू में हुई मुस्लिम महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज ने महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए और एक आवाज में कहा इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से मुस्लिम को टिकट देने कि मांग की गई। मुस्लिम समाज ने हमेशा ओला परिवार को लीड दिलवाई है, कांग्रेस पार्टी जहां भी जीती है वहां मुसलमान के वोट की वजह से ही जीती है। पार्टी का सिंबल जज्बा वफादारी हमारे हिस्से में है तो क्या कांग्रेस पार्टी का दायित्व नहीं बनता है कि उपचुनाव में मुसलमान को टिकट दे। हमारी वफादारी में कमी नहीं है। हरियाणा में मुसलमानों ने पांच उम्मीदवार जितवाएं हैं।
विज्ञापन


पूर्व आईएएस अशफाक ने कहा मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी को वोट देता आया है। अब पार्टी का दायित्व बनता है कि मुसलमान का सम्मान करें और उन्हें उपचुनाव में टिकट दे। उन्होंने कहा कि हमें वोट की कीमत का पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहचान नहीं दे रही तो कब तक गुलामी करेंगे। हमें अपना रास्ता खुद तय करना होगा एकजुट होकर फैसला करें।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 1998 में एक मुस्लिम को कैंडिडेट बनाकर भेजा था, लेकिन हमने कांग्रेस के लिए उसकी जमानत जप्त कर दी। 2008 में कांग्रेस के लिए अपने ही समाज के नेता की राजनीति हत्या कर दी। मांडव में 2013 में सलीम टावर ने बसपा से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया फिर 2018 में सलीम तंवर ने मंडावा विधानसभा से बीजेपी से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया और हमने अपने समाज के भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है, वफादारी का एक और उदाहरण मुसलमान ने 2018 के विधानसभा में पेश किया था जहां टॉक से बीजेपी के प्रत्याशी यूनुस खान को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को विजय बनाए और कितनी वफादारी पेश करें,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed