फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Lok Sabha Elections: Rajendra Gudha says BJP candidate Shubhakaran Choudhary is anti-social and anti-Dalit

LS Polls: राजेंद्र गुढ़ा ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- समाज और दलित विरोधी हैं शुभकरण चौधरी

Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

शिवसेना नेता गुढ़ा पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के खिलाफ जनसंपर्क कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि शुभकरण चौधरी जैसे जातिवादी, भ्रष्टाचार, टोल माफिया, दलित विरोधी नेता को लोकसभा का टिकट दिया जाना कतई बर्दाश्त नहीं है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Rajendra Gudha says BJP candidate Shubhakaran Choudhary is anti-social and anti-Dalit
शिवसेना नेता राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में शेखावाटी की तीनों लोकसभा सीटों पर जहां मुकाबला दिलचस्प होने की ओर है। वहीं, झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो इसमें उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक और शिवसेना नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अब एंट्री कर ली है। सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के खिलाफ जनसंपर्क के कार्यक्रम के पोस्टर भी शेयर किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से शुभकरण चौधरी के खिलाफ जनसभाओं का भी आगाज कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने जनसंपर्क के कार्यक्रम के साथ जनसभाओं के फोटो साझा किए। साथ ही लिखा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा झुंझुनू संसदीय क्षेत्र में शुभकरण चौधरी जैसे जातिवादी, भ्रष्टाचार, टोल माफिया और दलित विरोधी नेता को लोकसभा का टिकट दिया जाना कतई बर्दाश्त नहीं है। झुंझुनू से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के द्वारा सार्वजनिक मंच पर राजपूत समाज, गुर्जर समाज और अन्य समाजों के खिलाफ अनर्गल तथा विवादित टिप्पणी करना, इनकी जातिवादी एवं संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन


गुढ़ा ने आगे लिखा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुभकरण चौधरी द्वारा राजनैतिक द्वेषता के चलते, राजपूत समाज, सैनी समाज, चौधरी समाज, दलित समाज और गुर्जर समाज के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए भेजी गई डिजायर में इनकी अन्य समाजों के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है। इस तरह के जातिवादी और संकीर्ण मानसिकता के प्रत्याशी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कड़ा विरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक गुढ़ा भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के खिलाफ मतदान करने के लिए लोगों में अपील कर रहे हैं। वहीं, गुढ़ा ‘मोदी तुमसे बैर नहीं, जातिवादी जनप्रतिनिधि शुभकरण चौधरी तेरी खैर नहीं’ का नारा भी बुलंद कर रहे हैं।


गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कल अपने झुंझुनू स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा था कि लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ लोगों द्वारा गलत और भ्रम पूर्ण बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। और सभी समाजों की तरह राजपूत समाज भी मेरे लिए सम्माननीय है। वहीं, इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से खींचतान चलती आ रही है। उनके बीच की खींचतान इस लोकसभा चुनाव में क्या गुल खिलाएगी, चुनाव के नतीजे निर्धारित करेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर राजपूत समाज, गुर्जर समाज और सैनी समाज के लोगों द्वारा भी अलग-अलग प्रकार की पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed