फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Let us take a pledge to hand over the heritage of Indian culture to the new generation Jawahar Singh Bedham

Jhunjhunu: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म बोले- नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लें

Fri, 06 Sep 2024 11:57 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लें। वे अपनी संतति को प्रतिदिन एक घंटा संस्कृति संरक्षण का पाठ अवश्य पढ़ाएं।

विज्ञापन
Let us take a pledge to hand over the heritage of Indian culture to the new generation  Jawahar Singh Bedham
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

विस्तार

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों की महत्ता पर जोर दिया। वे झुंझुनूं के रीको क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति उनके निवास स्थान पर आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस के अवसर पर बेढ़म ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लें। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे अपनी संतति को प्रतिदिन एक घंटा संस्कृति संरक्षण का पाठ अवश्य पढ़ाएं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए संकल्पित कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, बनवारी लाल सैनी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, शिक्षाविद डॉ. घासीराम वर्मा, विशंभर पूनिया, पवन मावंडिया, राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा, मुरारी सैनी, महेंद्र चंदवा, विजय गोपाल मोटसरा, और पूर्व कृषि वैज्ञानिक हनुमान प्रसाद सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।
 

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

 

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed