फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Ked Sarpanch Raviraj Singh arrested for threatening a government employee

Jhunjhunu: सरकारी कर्मचारी को धमकाने वाले केड सरपंच रविराज सिंह गिरफ्तार, गर्दन काटने की दी थी धमकी

Mon, 30 Sep 2024 10:45 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 10:45 PM IST
सार

झुंझुनू जिले के केड गांव के सरपंच रविराज सिंह को लाइनमैन को तलवार से गर्दन काटने की धमकी देने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना तब हुई जब लाइनमैन भवानी सिंह ने ट्रांसफार्मर से अवैध तार हटाने का प्रयास किया। इसके बाद सरपंच ने तलवार निकालकर धमकी दी। 

विज्ञापन
Jhunjhunu: Ked Sarpanch Raviraj Singh arrested for threatening a government employee
सरपंच को किया गया गिरफ्तार

विस्तार

लाइन मैन को तलवार से गर्दन काटने की धमकी देने वाले केड सरपंच रविराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 27 जनवरी को परिवादी भवानी सिंह पुत्र करण सिंह जाति राजपुत ने पुलिस थाना गुढ़ागौडजी में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की गई थी। इसमें बताया गया कि केड ग्राम में वाल्मिकी मोहल्ले मे केड ग्राम के सरपंच रविराज द्वारा ट्रांसफार्मर से अवैध तार लगाकर बिजली चोरी रोकने पर सरपंच रविराज सिंह द्वारा तलवार निकालकर गर्दन काटने की धमकी देने व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन


इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वर सिंह के जिम्मे की गई। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू के आदेशानुसार 24-05-2024 को पत्रावली में अग्रिम अनुसंधान करने हेतु पत्रावली दयाराम चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना सदर झुन्झुनू को सुपुर्द की गई। पुलिस थाना सदर झुन्झुनू, की टीम द्वारा मुलजिम रविराज सिंह की तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। आरोपी ग्राम केड के सरपंच रविराज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह जाति राजपुत उम्र 36 साल निवासी ग्राम केड पुलिस थाना गुडा को जयपुर झोटवाडा से दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है। वही बता दे कि 25 सितंबर की रात्रि करीब 9 बजे लाइन मैन के भाई पूर्व सैनिक खिंव सिंह और अभय सिंह छावसरी बस स्टैण्ड से घर की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे स्कॉर्पियों और कैंपर गाड़ी आई। जिसमें केड सरपंच रविराज सिंह व 10 -12 लोग होना बताया गया था । जिन्होंने हॉकी , रॉड व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस संबंध में भी पीड़ित के छोटे भाई भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने गुढ़ागौड़जी में रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed