{"_id":"66b25275e2d3b2244b0c2e1b","slug":"jhunjhunu-two-accused-arrested-for-murdering-elderly-couple-in-jhunjhunu-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पारिवारिक रंजिश में की गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पारिवारिक रंजिश में की गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या, दो गिरफ्तार
Tue, 06 Aug 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:12 PM IST
सार
झुंझुनू जिले के मंड्रेला थाना अंतर्गत बजावा सुरोंका गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या मामले को झुंझुनू पुलिस ने सुलझा लिया है। परिवारिक रंजिश के चलते घर के सदस्य ने ही की थी हत्या।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मन में दबा बदले का गुबार कब बारूद में बदल जाए इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। ऐसा ही एक मामला झुंझुनू जिले के मंड्रेला थाना अंतर्गत बजावा सुरोंका गांव में सामने आया। यहां एक शख्स ने डांट-फटकार से तंग आकर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। बीते दिनों हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गत दिनों हुई दंपती की हत्या के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने भी मौका स्थल का मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इस पूरे प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस की टीम को लगभग 200 व्यक्तियों से पूछताछ पर लगभग 160 सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने पड़े। डीएसटी टीम झुंझुनू और थाना मंड्रेला की पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा आज किया। पुलिस ने आरोपियों को चोरीसुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों में नवीन कुमार पुत्र हवा सिंह निवासी बजावा सुरोंका का रहने वाला है। वह मुख्य आरोपी है और बुजुर्ग दंपती के परिवार का ही है। उसने पारिवारिक रंजिश के चलते ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया। इसमें उसने अपने साथी अर्पित निवासी गुड़गांव को साथ लिया। दोनों गुड़गांव में ही काम करते थे।
विज्ञापन
जांच के बाद खुलासे में सामने आया कि नवीन कुमार और बुजुर्ग दंपती के परिवार में जमीन के मामले को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। वहीं, मुख्य आरोपी नवीन पहले मृतक के घर पर ही रहता था। काम में हाथ भी बटाता था। इस दौरान मृतक और उसके बेटे द्वारा कई बार नवीन कुमार को फटकार दिया जाता था। इस प्रकार से दोनों बाते ही इसके जहन में बैठ गईं। इसी के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।