फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : The hospital was running without doctor, the health department took action and 2 brothers to jail

Jhunjhunu News: बगैर डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर दो भाइयों को जेल भेजा

Sun, 09 Jun 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

शहर में बगैर एलोपैथिक डॉक्टर के अस्पताल चला रहे दो भाइयों पर स्वास्थ्य विभाग और सहायक औषधि नियंत्रक ने संयुक्त कार्रवाई करके उन्हें जेल भेज दिया। अस्पताल को नर्सिंग कर्मी और एएनएम मिलकर चला रहे थे।

विज्ञापन
Jhunjhunu : The hospital was running without doctor, the health department took action and 2 brothers to jail
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्लैक थंडर के तहत झुंझुनू में बिना एलोपैथिक डॉक्टर के चल रहे अस्पताल पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग और सहायक औषधि नियंत्रक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बगैर एलोपैथिक डॉक्टर के चल रहे इस जमजम अस्पताल पर कार्रवाई की और इसे चला रहे दो भाइयों को पकड़कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अफसाना जोहड़ के पास पिछले तीन साल से यह अस्पताल संचालित होना बताया जा रहा है, जिसे बीएससी नर्सिंग कर्मी और ANM मिलकर चला रहे थे । मौके पर अस्पताल संचालक इमरान व उसके भाई इकराम को टीम अपने साथ पूछताछ के लिए साथ ले गई। 
विज्ञापन


झुंझुनू CMHO राजकुमार डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक औषधि नियंत्रण ने अस्पताल में दवाइयों को सीज किया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और इसके बाद दोनों भाइयों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में काम कर रहे एएनएम से भी अब पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। शहर में इस प्रकार से बिना एलोपैथिक डॉक्टर के चल रहे अस्पताल का पाया जाना चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारों पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। अब मामला सामने आने के बाद इस प्रकार के अस्पतालों को ढूंढकर उन पर कार्रवाई की जाना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed