फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Rajendra Singh Gudha spoke sweet words for Shubhkaran Chaudhary

Jhunjhunu: गुढ़ा बोले- शुभकरण चौधरी नेता हैं, मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं, कटाक्ष है या तारीफ, असमंजस में लोग

Sat, 15 Jun 2024 10:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

गुढ़ा ने कहा कि चौधरी को लोकसभा चुनाव में कुछ नेताओं ने हरा दिया बाकी जनता का सपोर्ट खूब मिला है। झुंझुनू में राजेंद्र गुढ़ा की जुबान से चौधरी के लिए भूरी भूरी प्रशंसा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Rajendra Singh Gudha spoke sweet words for Shubhkaran Chaudhary
शुभकरण चौधरी और राजेंद्र सिंह गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुरवाटी विधानसभा में दो कटर प्रतिद्वंद्वी के बीच कड़वे बोल आज अचानक मीठे हो गए। बदले हुए इस अंदाज की चर्चा पूरे उदयपुरवाटी में हो रही है। मामला है शिवसेना से राजेंद्र सिंह गुढ़ा और दूसरे भाजपा से शुभकरण चौधरी का। 

विज्ञापन


शनिवार को अचानक गुढ़ा के मुंह से शुभकरण चौधरी के लिए की गई तारीफ लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उदयपुरवाटी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी और शिवसेना प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा के बीच बयानों को लेकर घमासान चलता था। अब झुंझुनू विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बयानबाजी शुरू हो गई है। फर्क बस इतना है कि गुढ़ा पहले शुभकरण चौधरी के लिए कटाक्ष भरे बोल बोलते थे तो आज झुंझुनू में गुढ़ा की जुबान से चौधरी के लिए भूरी भूरी प्रशंसा सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुढ़ा के बयान के बाद लोगों में काफी चर्चा है कि जो कभी शुभकरण चौधरी के एक बयान पर पांच बयान देते थे और वह भी बिल्कुल कड़वे अंदाज में, वो बयान अचानक मीठे कैसे हो गए। गुढ़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुढ़ा बोल रहे हैं कि शुभकरण चौधरी एक नेता हैं, मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। तीन बार चुनाव हारने के बाद भी उनका संघर्ष जारी है। गुढ़ा ने कहा कि शुभकरण चौधरी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जाट समाज का जितना वोट मिला है, उतना जिले में आज तक किसी को नहीं मिला। गुढ़ा ने कहा कि चौधरी को लोकसभा चुनाव में कुछ नेताओं ने हरा दिया बाकी जनता का सपोर्ट खूब मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed