{"_id":"663a33d766f340d9100dc9a2","slug":"jhunjhunu-people-panic-due-to-firing-by-bike-riders-in-gudhagaudji-market-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: गुढ़ागौड़जी बाजार में बाइक सवारों ने की फायरिंग, व्यापारी को थमा गए डिमांड पर्ची, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: गुढ़ागौड़जी बाजार में बाइक सवारों ने की फायरिंग, व्यापारी को थमा गए डिमांड पर्ची, लोगों में दहशत
Tue, 07 May 2024 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 May 2024 07:30 PM IST
सार
भोड़की चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। एक साल पहले भी व्यापारी के भाई से 90 हजार रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन
व्यापारी को दी गई पर्ची।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में बीच बाजार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों एक व्यापारी से फिरौती की मांग की। बदमाशों ने सरेआम फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत फैला दी। कस्बे के भोड़की चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोड़की चौराहे पर बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए आए। बदमाशों ने वहां एक व्यापारी जितेंद्र गुप्ता से 50 लाख की फिरौती की मांग की। बदमाशों व्यापारी को 50 लाख रुपये डिमांड वाली पर्ची थमाई और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
बमदमाशों की फायरिंग में व्यापारी ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। व्यापारी जितेंद्र के भाई से पिछले साल ही अज्ञात बदमाशों ने 90 हजार की लूट की थी। फायरिंग से गुढ़ा बाजार में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से गुढ़ा बाजार के व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। फायरिंग की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन