{"_id":"65c9f2b9f215a36280047042","slug":"jhunjhunu-news-wanted-accused-absconding-for-34-years-arrested-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 साल से फरार चल रहा वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 साल से फरार चल रहा वांछित आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Feb 2024 03:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:58 PM IST
सार
जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देशानुसार जिले में इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान जारी है। इसके तहत 34 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं पुलिस को 34 साल बाद मिली सफलता है। गिरधारी लाल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के मार्गदर्शन व शिवरतन गोदारा डीवाईएसपी चिड़ावा के सुपरविजन में विनोद सामरिया थानाधिकारी पुलिस थाना चिड़ावा के नेतृत्व में 100 दिवसीय कार्य योजना में आदतन, टॉप-10, फरार, इनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान मे कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुये 34 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश को सोमवार 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गठित टीम द्वारा सेशन न्यायाधीश झुंझुनूं से जारी स्थाई वारंट सरकार बनाम राम सिंह वैगरह कोर्ट केस नंबर 20/90 में 34 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश श्योपुरा से गिरफ्तार किया गया। वारंटी राजेश वर्षों से नाम पता बदलकर उज्जैन (एमपी) गुजरात, अहमदाबाद और कोटा में अलग-अलग जगह रहकर ठेकेदारी करता था। जो अब एक दो दिन पहले ही गांव में आया था, जिसकी सूचना टीम में लगे आसूचना अधिकारी अमित सिहाग व संदीप कांस्टेबल को लगने कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन