फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Police raid in a closed house, expensive liquor worth more than Rs 12 lakh seized

Jhunjhunu News : महीनों से बंद पड़े मकान में पुलिस का छापा, 12 लाख रुपये से अधिक की महंगी शराब पकड़ी

Tue, 10 Sep 2024 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने 12 लाख रुपये से अधिक की महंगी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से तस्करी करके लाई गई है। छापे की कार्रवाई के समय मकान में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Police raid in a closed house, expensive liquor worth more than Rs 12 lakh seized
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने एक बंद मकान में मारकर हरियाणा से तस्करी करके लाई गई 12 लाख से अधिक मूल्य की महंगी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस को छह-सात घंटे लगे। मकान से 269 बोतलें मिलीं, जिनका बाजार मूल्य 12 लाख रुपये से अधिक है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में देशी और विदेशी कंपनियों के विभिन्न नामी ब्रांडों की शराब जब्त की गई। शराब की बोतलों की गिनती करने और कार्रवाई करने में पुलिस टीम को छह -सात घंटे लग गए। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि झुंझुनू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ अभियान चला रखा है, इसी के तहत पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि झुंझुनू में चूरू की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आजम नगर स्थित एक बंद मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने जब बंद मकान को खोलकर तलाशी ली तो अंदर कोई नहीं था और एक कमरे में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की शराब बोतलों के कार्टन रखे हुए थे, जिनमें शराब की बोतलें थीं। पुलिस ने यहां सुबह कार्रवाई करने पहुंची थी और कार्रवाई खत्म करते-करते रात होने को थी। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बंद मकान के कमरे से 23 पेटियों में 269 महंगी शराब की बोतलें जब्त की गईं। पकड़ी गई शराब बाजार में महंगे दामों में बिकती है लिहाजा जब्त की गई शराब का बाजार मूल्य 12 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का बिल भी मिला

पुलिस ने बताया कि बंद मकान में कोई नहीं था। मौके से एक बिजली का बिल मिला है। संभवत: किसी को किराए पर दे रखा था। पुलिस इस मामले में मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस शराब का धंधा करने वालों को तलाश रही है। यह भी पता करने में जुटी है इस धंधे मे कौन-कौन लिप्त है तथा कितने समय से यहां ये अवैध कार्य किया जा रहा है।


टीम को एसपी ने दिया 10 हजार का इनाम 

हरियाणा से तस्करी करके लाई गई लाखों रुपयों की शराब की जब्त करने और मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ कमरतोड़ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed