फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Geological team arrived to investigate the bubbles coming out of the ground.

Jhunjhunu News: जमीन से निकलते बुलबुलों से दहशत; जांच के लिए पहुंची जियोलॉजिकल टीम, मिट्टी के लिए नमूने

Sun, 12 May 2024 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 May 2024 07:53 PM IST
सार

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम ने यहां जमीन की अलग-अलग गहराइयों में से मिट्टी के सैंपल इकट्ठे किए गए। अब यहां से लिए गए मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और सारी रिपोर्ट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Geological team arrived to investigate the bubbles coming out of the ground.
जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से झुंझुनू शहर के मंडावा मोड़ पर धरती से बुलबुले निकलने की घटना जहां समाचारों की सुर्खियां बनने लगी थी। जिसके चलते आज जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए पहुंची।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से झुंझुनू शहर के मंडावा मोड़ पर धरती से बुलबुले निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर रविवार को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम यहां जांच के लिए पहुंची। 
विज्ञापन


टीम के साथ ही ग्राउंड वॉटर डिपार्मेंट, पीडब्लूडी, पीएचईडी व नगर परिषद झुंझुनू की टीम इनके साथ रही। झुंझुनू एसडीएम भी मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। वहीं मौके पर जेसीबी को बुलाकर गड्ढा भी खुदवाया गया और जमीन की अलग-अलग गहराइयों में से मिट्टी के सैंपल इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कार्रवाई पूरी करने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम भूजल विभाग झुंझुनू से इस स्थान की रिपोर्ट ली। साथ ही पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट से यहां पर किस तरह का डेवलपमेंट अभी तक हुआ है उसकी रिपोर्ट भी ली। वहीं पीएचईडी डिपार्टमेंट से भी पूरी रिपोर्ट इकट्ठी करने के साथ ही नगर परिषद से सीवरेज से संबंधित सभी डाटा इकट्ठे किए। अब यहां से लिए गए मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और सारी रिपोर्ट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा।


बता दें कि आज जब जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मौके का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो वहां पर किसी भी प्रकार के धरती से बुलबुले नहीं निकल रहे थे। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलबुले अलग-अलग समय में निकलते हैं। जब इस स्थान पर खुदाई करवाई गई तो यहां पर एक पुरानी पाइपलाइन आधा इंच की निकली। वहीं कुछ गुजर रहे तारों की लाइन भी निकली। इस स्थान के सैंपल लेकर और विभिन्न विभागों के डाटा एकत्रित करके जियोलॉजिकल सर्वे की टीम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed