{"_id":"65ca37a6afa255ef8f03934e","slug":"jhunjhunu-news-encroachment-removed-from-outside-shop-in-singhana-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: सिंघाना में दुकान के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा करने पर जब्त किया जाएगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: सिंघाना में दुकान के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा करने पर जब्त किया जाएगा सामान
Mon, 12 Feb 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 08:52 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले के सिंघाना में दुकान के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकान में रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं प्रशासन ने सिंघाना कस्बे के मुख्य सड़क पर दुकानों के आगे समान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार बजरंग लाल ने बताया कि व्यापारियों द्वारा मुख्य सड़क पर अपनी दुकानों के सामने सामान रख दिया जाता है, जिसके चलते सड़क संकरी हो जाती है। दुकानों के आगे सामान लगने से आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैष। मुख्य बाजार में दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने से निकलने की जगह भी नहीं रहती, जिसके चलते राहगीरों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
कई बार इमरजेंसी केस को लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। नायाब तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़ ने बताया कि प्रशासन की ओर से बायपास सर्किल, मुख्य बाजार पुराना बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटाकर व्यापारियों को दोबारा से सामान नहीं लाने के लिए पाबंद किया गया है। यदि इसके बावजूद भी कोई व्यापारी अपनी दुकान से बढ़कर सामान लगता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़, नगर पालिका ईओ सुरेश कुमार वर्मा, विकास अधिकारी दारा सिंह, एएसआई विद्याधर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन