फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News Daughter-in-law along with her lover got father-in-law murdered

Rajasthan: ससुर से थे अवैध संबंध, तांत्रिक से प्यार होने पर बहू ने रची साचिश, बिहार से शूटर बुलाकर मरवाई गोली

Sat, 13 Apr 2024 01:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

Jhunjhunu Crime: पुलिस जांच में सामने आया कि ससुर के बहू के साथ 25 साल से अवैध संबंध थे। कुछ समय पहले अराेपी बहू की एक तांत्रिक से मुलाकात हुई तो दौनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जानकारी लगने पर ससुर ने बहू को खर्चा देना बंद कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की साचिश रची।  

विज्ञापन
Jhunjhunu News Daughter-in-law along with her lover got father-in-law murdered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बहू, उसका प्रेमी और दोस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझून में रिटायर्ड पोस्टमास्टर का मर्डर उसकी बहू ने ही करवाया था। इसके लिए बिहार से शूटर बुलाए गया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी बहू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाने क्षेत्र के भालोठ गांव का है। यहां 1 अप्रैल को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम का शव उनके घर पर मिला था। 

विज्ञापन


एसपी राजश्री वर्मा ने बताया- पचेरी कला इलाके के भालोठ गांव में एक अप्रैल सोमवार सुबह 6 बजे भानाराम (70) को पत्नी भतेरी देवीदेवी चाय देने गई थी। इस दौरान भानाराम का शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। भानाराम  के पोते निखिल ने दावा किया था कि दादा को कनपटी पर गोली मारी गई है। वह रविवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे।  
विज्ञापन


भानाराम पोस्ट मास्टर के पद से साल 2014 में  रिटायर्ड हुए थे। वे भालोठ गांव में रहकर खेती करते थे, उनका एक बेटा रोहिताश मजदूर है। दूसरे बेटे राजेंद्र की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक मंजू पत्नी रोहिदास पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 25 साल से ससुर से थे अवैध संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि ससुर भानाराम के बहू मंजू के साथ 25 साल से अवैध संबंध थे। मंजू की कुछ समय पहले हरियाणा के नारनौल निवासी मानसिंह उर्फ फौजी से जान पहचान हुई थी। मंजू ने पुलिस को बताया कि मानसिंह ने उसे तंत्र-मंत्र से वश में कर लिया था। उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। मानसिंह ने मंजू को बताया कि वह वाराणसी (यूपी) में घाट पर रह रहा है, उसका पालन पोषण लाल बाबा ने किया है।

उसने श्मशान घाट में आधे जले शव का मांस खाकर तंत्र विद्या प्राप्त की है। यह सिद्ध 62 दिन में प्राप्त होती है, वह जमीन में खड़ा धन निकाल सकता है। मानसिंह की बातों में आकर मंजू ने उसे नारनौल में किराए का मकान दिलाया था। वह  तीन-चार दिन अपने प्रेमी मानसिंह के पास जाने लगी थी और वह मंजू को छोड़ने उसके ससुराल आने लगा था। दोनों के बीच शुरू हुए प्रेम प्रसंग की जानकारी ससुर भानाराम को हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने मंजू को खर्चा देना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ससुर की हत्या की साजिश रची। 


मंजू ने ससुर की हत्या के लिए प्रेमी मानसिंह को तैयार कर लिया। मानसिंह बिहार गया और वहां तीसरे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र सिंह से मिला। जितेंद्र ने उसे दो शूटर अमित कुमार और छोटू से मिलवाया। जिन्होंन  31 मार्च की रात झुंझुनू पहंचकर भानाराम के सिर में गोली मारकर दी। पुलिस दोनों शूटरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed