{"_id":"66d9cd5338c456fbaf0f84e4","slug":"jhunjhunu-news-baba-balaknath-verbally-attacked-rahul-gandhi-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: राहुल गांधी को लेकर बालकनाथ का बड़ा बयान, बोले- जहां हैं वहीं रहेंगे, इसके आगे बढ़ नहीं पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: राहुल गांधी को लेकर बालकनाथ का बड़ा बयान, बोले- जहां हैं वहीं रहेंगे, इसके आगे बढ़ नहीं पाएंगे
Thu, 05 Sep 2024 08:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:58 PM IST
सार
बाबा बालकनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विचार और कर्मों के कारण जनता उन्हें जहां है वहीं देखती रहेगी। वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदस्यता अभियान को लेकर बाबा बालक नाथ झुंझुनू पहुंचे यहां उन्होंने कहा कि भगवा रंग शांति का प्रतीक है और इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विचार और कर्मों के कारण जनता उन्हें जहां है वहीं देखती रहेगी। वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी के बारे में कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवा रंग शांति का प्रतीक
बाबा बालक नाथ ने झुंझुनू प्रेस वार्ता की। भगवा रंग को लेकर उन्होंने कहा कि भगवा रंग शांति का प्रतीक है, भगवा रंग से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाबा बालक नाथ ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी के जैसे विचार हैं, जैसे उनके कर्म हैं, जनता जानती है, वो जहां हैं वहीं रहेंगे। इससे आगे वह कभी बढ़ नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
उपचुनाव में जीत का दावा
देश को चलाने और देश को समझने के उनमें भाव नहीं है, उपचुनाव में भाजपा एक तरफा जीत दर्ज करेगी। प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने पूछा कि आपका झुंझुनू लोकसभा प्रत्याशी कौन होगा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा मैं तो बस इतना ही कहूंगा एकजुट रहिए।