फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Last farewell given to Nandu Singh Shekhawat in his native village of Jhunjhunu.

Jhunjhunu: लद्दाख में हुए बम धमाके में शहीद हुए झुंझुनू के नंदू सिंह शेखावत, पैतृक गांव में दी गई अंतिम विदाई

Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
सार

नंदू सिंह शेखावत एबीवीपी के कार्यकर्ता थे। वे सूरजगढ़ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। आठ मई को डिपो में ड्यूटी के समय एक बम फटने से 24 वर्षीय सेना के जवान नंदू सिंह शेखावत को शहादत प्राप्त हुई।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Last farewell given to Nandu Singh Shekhawat in his native village of Jhunjhunu.
शहीद जवान नंदू सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं के सूरजगढ़ के समीप रामरख की ढाणी के रहने वाले 24 वर्षीय सेना के जवान नंदू सिंह शेखावत को शहादत प्राप्त हुई। रामरख की ढाणी निवासी नंदू सिंह लेह लद्दाख में आर्मी के गोला बारूद डिपो (एफएडी41) में ट्रेडसमेन मेट के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


आठ मई को डिपो में ड्यूटी के समय एक बम फटने से न केवल नंदू सिंह, बल्कि उनके साथ के दो-तीन अन्य सैनिक घायल हो गए थे। उन्हें पहले लेह लद्दाख के ही आर्मी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नंदू सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया। वहां पर नंदू सिंह ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलने पर नंदू सिंह के बड़े भाई वेदप्रकाश और ओमप्रकाश भी चंडीगढ़ पहुंच गए थे।
विज्ञापन


नंदू सिंह की पार्थिव देह को कल शाम को चंडीगढ़ से रवाना किया गया। उनका मंगलवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी गांव में माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों को ये दुखद सूचना को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नंदू सिंह शेखावत एबीवीपी के कार्यकर्ता थे। वे सूरजगढ़ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। नंदू सिंह ने 30 मार्च 2023 को ही इस पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। वहीं, एक महीने पहले ही वे गांव आकर गए थे। मिलनसार स्वभाव के नंदू सिंह की लंबी चौड़ी दोस्तों की टोली थी, जिनसे वह हरदम संपर्क में रहते थे। नंदू सिंह के इस दुनिया से रूखस्त होने के समाचार ने गम का माहौल पैदा कर दिया है। नंदू सिंह अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed