{"_id":"663db60b7bc54a081e0e6891","slug":"jhunjhunu-ground-reality-of-claims-water-supply-department-seen-truth-was-revealed-during-inspection-tehsildar-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: जलदाय विभाग के दावों की दिखी जमीनी हकीकत, तहसीलदार के निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: जलदाय विभाग के दावों की दिखी जमीनी हकीकत, तहसीलदार के निरीक्षण में खुली पोल
Fri, 10 May 2024 11:22 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 AM IST
सार
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले तहसीलदार कुलदीप भाटी के निरीक्षण में जलदाय विभाग की पोल खुल गई। तहसीलदार को लोगों ने बताया कि महज 10 से 15 मिनट पानी की सप्लाई आती है।
विज्ञापन
तहसीलदार कुलदीप भाटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मई महीने का एक पखवाड़ा आगामी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। ऐसे में गर्मी ने अपना विकराल रूप ले लिया है। भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी को लेकर भी हाहाकार मचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले तहसीलदार को क्षेत्र में भेजा।जलदाय विभाग भीषण गर्मी में समुचित पेयजल आपूर्ति को लेकर दावे करता है, परंतु जलदाय विभाग के दावों की पोल खुलती दिख रही है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद नवलगढ़ कस्बे में पेयजल आपूर्ति का हाल जानने के लिए निकले।तहसीलदार कुलदीप भाटी के निरीक्षण में जलदाय विभाग की पोल खुल गई। तहसीलदार ने नवलगढ़ कस्बे में नानसा गेट, रामदेवरा रोड, वार्ड 15 और 16 में पेयजल आपूर्ति को लेकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान घरों के बाहर लोग पानी का इंतजार करते नजर आए। तहसीलदार को लोगों ने बताया कि महज 10 से 15 मिनट पानी की सप्लाई आती है, जिसमें घर के पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन