{"_id":"65cf89c7fbca18652002bfc5","slug":"jhunjhunu-dead-body-of-young-man-found-in-temple-room-used-to-visit-tirupati-balaji-temple-of-udaipurwati-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: मंदिर के कमरे में मिला युवक का शव, उदयपुरवाटी के तिरुपति बालाजी मंदिर आता था, रात को सोया सुबह मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: मंदिर के कमरे में मिला युवक का शव, उदयपुरवाटी के तिरुपति बालाजी मंदिर आता था, रात को सोया सुबह मौत
Fri, 16 Feb 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:44 PM IST
सार
सीकर जिले से होकर गुजरने वाले स्टेट हाइवे स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के एक कमरे में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नीमकाथाना के नजदीक राणासर निवासी दिलीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उदयपुरवाटी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर स्टेट हाइवे स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में एक कमरे में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नीमकाथाना के नजदीक राणासर निवासी दिलीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर के एक कमरे में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मंदिर में रहने वाले बाबा जी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति कमरे में मृत स्थिति में था। आसपास जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान राणासर नीमकाथाना निवासी दिलीप सिंह राजपूत 25 पुत्र मेमन सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में तिरुपति बालाजी मंदिर के महंत रामनारायण दास ने बताया कि मृतक दिलीप सिंह अक्सर यहां आया करता था। गुरुवार देर रात वह यहां आया था। सुबह देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनो को सौंप दिया।
विज्ञापन