फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu Crime: Daughter-in-law and father's friend got father-in-law murdered

Jhunjhunu Crime: बहू और पिता के दोस्त ने कराई ससुर की हत्या, UP के शूटर को दी सुपारी, बिहार पहुंची पुलिस

Tue, 09 Apr 2024 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

SP राजश्री राज वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या के मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है। तीन-चार संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को बिहार भेजा गया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu Crime: Daughter-in-law and father's friend got father-in-law murdered
बुजुर्ग की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले में बुजुर्ग की हत्या उसकी बहू के पिता के दोस्त ने करवाई थी। जिसका महिला के घर आना जाना  था। पिता के दोस्त ने ही महिला के साथ हत्या की साजिश रची और फिर उत्तर प्रदेश के शूटर को सुपारी दी गई थी। इसके बाद आरोपी शूटर ने घर में सो रहे बुजुर्ग के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी शूटर को राउंडअप कर लिया है, उसे झुंझुनू लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


SP राजश्री राज वर्मा ने बताया कि भालोठ में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, तीन-चार संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को बिहार भेजा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


घर आने जाने वाले को टोंकने पर की हत्या 
हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि बुजुर्ग पोस्ट मास्टर घर पर आने जाने वालों को टोकता था। इससे बहू और उसके पिता का दोस्त नाराज रहता था, जिससे खफा होकर बहू ने पिता के दोस्त के साथ मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने के साजिश रची। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, जांच अधिकारियों से बातचीत में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed