फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: An 82-year-old soldier hoisted the tricolor on the highest peak of Nehra mountain

Jhunjhunu: झुंझुनू के सबसे ऊंचे नेहरा पहाड़ पर आजादी का जश्न, 82 साल के बुजुर्ग फौजी ने चोटी पर लहराया तिरंगा

Thu, 15 Aug 2024 12:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Aug 2024 12:05 PM IST
सार

नेहरा पहाड़ पर करीब 36 से अधिक युवाओं ने चढ़कर तिरंगा लहराया। 82 साल के बुजुर्ग और रिटायर्ड कैप्टन मोहनलाल भी जिले की सबसे ऊंची चोटी नेहरा पहाड़ पर युवाओं के साथ चढे़।

विज्ञापन
Jhunjhunu: An 82-year-old soldier hoisted the tricolor on the highest peak of Nehra mountain
पहाड़ा की चोटी पर आजादी का जश्न मनाते युवा और बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में देश की आजादी का 78वां जश्न पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर मनाया गया। गुरुवार को जिले की सबसे ऊंची चोटी नेहरा पहाड़ पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और रिटायर्ड कैप्टन मोहनलाल भी चढ़े और तिरंगा फहराया।

विज्ञापन


झुंझुनू जिले में स्वतंत्रता दिवस का जोश युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी दिखाई दिया। 82 साल के बुजुर्ग और रिटायर्ड कैप्टन मोहनलाल भी जिले की सबसे ऊंची चोटी नेहरा पहाड़ पर युवाओं के साथ चढे़ और तिरंगा फहराया। नेहरा पहाड़ पर करीब 36 से अधिक युवाओं ने चढ़कर तिरंगा लहराया। इनमें पूर्व सैनिक भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों पर उत्साह से तिरंगा यात्रा 4 किमी की दूरी तय कर नेहरा पहाड़ की तलहटी में स्थित समस तालाब तक निकाली गई। इसके उपरांत विशाल तिरंगे के साथ जिले की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर युवाओं ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष बजरंग लाल नेहरा, उप वन संरक्षक बीएल नेहरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, बाबूलाल थालौर, दलीप चनाना, इंद्राज, सुमेर झाझड़िया, विजय गोपाल मोटसरा, पार्षद प्रमोद जानूं आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed