फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: ACB raids three places in Jhunjhunu in case of disproportionate income.

Jhunjhunu: आय से अधिक मामले में ACB की झुंझुनू में तीन जगह रेड; डॉ. रंजन लांबा के घर पर पूछताछ जारी

Thu, 07 Mar 2024 04:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

डॉ. रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल और उनके घर और फार्म हाउस पर सर्च चल रही है।

विज्ञापन
Jhunjhunu: ACB raids three places in Jhunjhunu in case of disproportionate income.
स्पार हॉस्पिटल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर डॉ. रंजन लांबा के पास आए से अधिक संपत्ति के मामले में झुंझुनू एसीबी की ओर से रेड की गई। झुंझुनू, चूरू सीकर और सीकर टीम ने मिलकर झुंझुनू में तीन जगह सर्च अभियान किया।

विज्ञापन


झुंझुनू एसीबी की तीन टीमें सुबह सात बजे गुढ़ा मोड़ फाटक के पास स्थित हॉस्पिटल पहुंची। वहां से तीन किलोमीटर दूर उदावास उनके घर और फार्म हाउस पर सर्च की कार्रवाई शुरू की गई। एसीबी ने रंजन लांबा की पत्नी सुनीता और पिता रामनिवास लांबा समेत घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। रामनिवास लांबा पूर्व में पशु चिकित्सा रह चुके हैं। वहीं, डॉ. रंजन की पत्नी सुनीता झुंझुनू में गुढ़ा रोड स्थित सपार अस्पताल के नाम से अस्पताल का संचालन कर रही है।
विज्ञापन


झुंझुनू एसीबी के एडिशनल एसपी स्माइल खान ने बताया कि डॉ. रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल और उनके घर और फार्म हाउस पर सर्च चल रही है। घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed