{"_id":"6696a6221a1adbac740534de","slug":"jhunjhunu-2-soldiers-of-the-district-martyred-in-the-encounter-with-terrorists-cm-and-pilot-paid-tribute-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu : आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जिले के दो जवान शहीद, सीएम भजनलाल और सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu : आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जिले के दो जवान शहीद, सीएम भजनलाल और सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि
Tue, 16 Jul 2024 10:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:26 PM IST
सार
बीती रात जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए चार जवानों में दो झुंझुनू जिले से हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के डोडा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हथियारों से लैस आतंकवादियों से लोहा लेते राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। दोनों शहीद झुंझुनू जिले से हैं। दोनों जवानों की शहादत की खबर मिलते ही जवानों के परिवार समेत पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया। जिले के भैसावता कलां के रहने वाले सिपाही अजय सिंह और डुमोली कलां खुबा की ढाणी के रहने वाले जवान बृजेंद्र सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने जताया शोक
दोनों की जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए झुंझुनू जिले के बृजेंद्र सिंह दौराता जी और अजय सिंह नरूका जी सहित शहीद हुए समस्त वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए आगे लिखा कि राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीर धरा राजस्थान के झुंझुनू के लाल बृजेंद्र सिंह जी और अजय सिंह जी की शहादत पर भावभीनी श्रद्धांजलि। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्मा को शांति प्रदान करें।"