फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: When the lover refused to marry her, the girl cut her wrist vein in front of her lover's house

Jhunjhunu: शादी से इंकार किया तो युवती ने प्रेमी के घर के सामने काटी हाथ की नस, गंभीर हालत में झुंझुनू रेफर

Tue, 03 Sep 2024 07:53 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 07:53 PM IST
सार

चिड़ावा कस्बे के रहने वाले युवक ने शादी से मना किया तो युवती ने प्रेमी के घर सामने अपने हाथ की नस काट ली। घायल युवती को झुंझुनू रेफर किया गया। एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन
Jhunjhunu: When the lover refused to marry her, the girl cut her wrist vein in front of her lover's house
प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने काटी हाथ की नस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ावा कस्बे में एक युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर छत्तीसगढ़ की युवती ने प्रेमी के घर के सामने अपने हाथ की नस काट ली। युवती और युवक की मुलाकात चेन्नई में हुई थी, जहां दोनों रिलेशनशिप में थे। शादी से इंकार के बाद, युवती ने प्रेमी के घर जाकर यह कदम उठाया। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती की प्रेमी के परिजनों से कहासुनी हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने युवक के घर के पास ही युवती ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। युवती ने बताया कि चैन्नई में होटल चलाने वाले चिड़ावा के युवक जतिन से वह एक साल से रिलेशनशिप में है। युवती भी वहां होटल में रहकर जॉब कर रही है। दोनों की दो-तीन वर्ष पहले जान-पहचान हुई थी। युवती के जतिन पहले तो उसको शादी करने का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले उसने एवं उसके परिजनों ने विवाह करने से मना कर दिया। युवती के फोन करने पर युवक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जतिन और उसके परिजनों से बात करने के लिए चैन्नई से चलकर चिड़ावा आई थी। रोड के वार्ड 29 में रात को छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी युवती ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। घायल युवती को सूचना पर पहुंची पुलिस एवं संबंधित युवक की मां निजी एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर झुंझुनू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलने पर सीआई विनोद सामरिया ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घायल युवती सोमवार को दिल्ली से ट्रेन में चिड़ावा आई थी। उसे रेलवे स्टेशन पर रोते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में जाने की सलाह दी। इसके बाद युवती पुलिस थाने और डीएसपी ऑफिस भी गई, जहां सुनवाई नहीं होने पर दोपहर में वह पुराने आबकारी थाने के पास रहने वाले युवक जतिन के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed