{"_id":"66de9f50e5ad82dd6905a4e0","slug":"demand-to-suspend-mukudgarh-police-station-officer-in-jhunjhunu-lawyers-agitation-since-4-days-know-the-reason-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2085574-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News : थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News : थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी, जानें क्या है वजह
Mon, 09 Sep 2024 02:44 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:44 PM IST
सार
झुंझुनू के मुकुंदगढ़ थाने में परिवाद लेकर गए वकील के कपड़े उतरवाकर उसे लॉकअप में बंद करने के आरोप में एसपी ने थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया है। इधर पिछले चार दिनों से वकीलों ने थानाधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग को आंदोलन किया हुआ है।
विज्ञापन
वकीलों का धरना
विस्तार
झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर आज भी वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर नारेबाजी की। एडवोकेट भगवानसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट किशोर कुमार 28 अगस्त को पुलिस थाना मुकंदगढ़ में अपने कब्जाशुदा भूखंड के मामले में अपनी पत्नी के साथ परिवाद देने गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान मुकुंदगढ़ थानाधिकारी रमेश कुमार मीणा और स्टाफ द्वारा उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया गया और एडवोकेट के कपड़े उतरवाकर उन्हें गैरकानूनी तरीके से लॉकअप में बंद दिया। भगवानसिंह ने कहा कि जब एक वकील के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार किया जा सकता है तो आम जनता के साथ ये लोग कैसा व्यवहार करते होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक थानाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। आपको बता दें कि झुंझुनू एसपी शरद चौधरी ने मुकुंदगढ़ थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया था लेकिन वकीलों का कहना है कि जब तक थानाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाएगा, न्यायालय में कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन