फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu Congress city councilor Pradeep Kumar Saini was made a BJP member fraudulently

Jhunjhunu: कांग्रेस नगर परिषद पार्षद प्रदीप कुमार सैनी को बनाया फर्जी तरीके से बीजेपी सदस्य, जानें पूरा मामला

Fri, 04 Oct 2024 03:04 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

पार्षद ने प्रेस वार्ता कर सदस्यता अभियान को फर्जीवाड़ा और भाजपा को चिट फंड कंपनी बताय। साथ ही कहा, यह पर्ची वाली सरकार है, यूं ही चलेगी।

विज्ञापन
Jhunjhunu Congress city councilor Pradeep Kumar Saini was made a BJP member fraudulently
कांग्रेस के पार्षद को बनाया भाजपा का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खलील बुडाना के सानिध्य में पत्रकार वार्ता से भाजपा के सदस्यता अभियान का फर्जीवाड़ा करार दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव व नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने उनको भी फर्जी तरीके से भाजपा का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है। पार्षद सैनी ने बताया कि बजरंग दल के अध्यक्ष ठेकेदार रवि गुप्ता ने नगर परिषद में एक बार घर फोन करने की कहकर मोबाइल मांगा।

विज्ञापन


मैंने जानकारी और पड़ोसी होने के नाते मोबाइल दे दिया। उसने बात करने की बजाए सदस्य बना डाला। मुझे तो तब पता चला, जब मेरे जानकारों के फोन मेरे पास आने लगे। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा के रूप में देश के अंदर एक चिटफंड कंपनी काम कर रही है। इस कंपनी के सेल्समैनों से अपने मोबाइल बचाकर रखना। नहीं तो विश्वास में लेकर आज तो सदस्य बना रहे हैं और कल किसी फर्जी मामले में फसा देंगे।
विज्ञापन


कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने पत्रकारों को बताया कि जो पार्टी अपने आप को चाल, चरित्र और चहरे तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। उसके कार्यकर्ताओं के कारनामे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप सैनी के साथ ये ऐसा विश्वास घात कर सकते हैं तो पता नहीं इस सदस्यता अभियान में इन्होंने कितनों को बेफकूफ बनाया होगा। झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ने बताया कि जो पार्टी सरकार पर्ची वाली बनाती हैं, वो सदस्य भी फर्जी ही बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed