{"_id":"65d22432e242ddf40f05d83e","slug":"bjp-workers-burst-crackers-over-yamuna-water-agreement-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां
Sun, 18 Feb 2024 09:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:07 PM IST
सार
Jhunjhunu News: नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक में पटाखे फोड़े व मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साठ वर्षों से नहर लाने के नाम पर जिलेवासियों को ठग कर राज किया। उसका समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एव हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के मध्य हुए यमुना जल समझौते से हुआ है।
विज्ञापन
जल समझौते को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमलकांत शर्मा ने कहा कि राजस्थान के झुंझुनू सहित कई पड़ोसी जिलों को 577 मिलियन क्यूबिक मीटर जल सिंचाई हेतु प्राप्त होगा। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को एक अद्भुत उपहार दिया गया है। इस से जिले के किसान समृद्ध एव संपन्न होंगे। यमुना का जल किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री खट्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर महामंत्री मनोज कुंडलवाल, रवि लांबा, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, जगदीस गोस्वामी, विकास पुरोहित, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, शंभुदयाल नेहरा, श्रवण सैनी, कैलाश पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन