{"_id":"66e6f2cbde2190301b050ddf","slug":"army-soldier-commits-suicide-after-murder-of-wife-in-jhunjhunu-know-the-reason-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2109244-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: पारिवारिक कलह के चलते पत्नी की हत्या के बाद आर्मी जवान ने की खुदकुशी, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: पारिवारिक कलह के चलते पत्नी की हत्या के बाद आर्मी जवान ने की खुदकुशी, दो साल पहले हुई थी शादी
Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
सार
पिछले चार महीनों से छुट्टी पर चल रहे आर्मी जवान ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी
- फोटो : credit
विस्तार
झुंझुनू के सुल्ताना क्षेत्र के चारावास में आर्मी के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर में पड़े मिले हैं, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। शव को देखने से पता चलता है कि जवान ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है, जो चारावास का रहने वाला था और आर्मी में कार्यरत था और पिछले चार महीनों से छुट्टी पर था। बुहाना डिप्टी ने बताया कि मृतक राजेश अपनी पत्नी मंजू कुमारी के साथ कस्बे में किराए के मकान में रहता था। उसने पांच दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। दोनों के कोई बच्चा नहीं था।
मृतका मंजू के भाई विक्रम कुमार ने उसके ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ मारपीट कर परेशान करने की रिपोर्ट दी है। सुल्ताना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के भाई ने बताया कि मंजू की 21 मई 2022 को राजेश से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे।

मृतक पति-पत्नी- फोटो : credit

मृतक पति-पत्नी- फोटो : credit