फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   A woman stole jewellery worth lakhs from her in-laws' house

Jhunjhunu News: महिला ने अपने ही ससुराल में कर डाली लाखों के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Jun 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

Jhunjhunu News: कस्बे में घूमचक्कर के पास रहने वाले बंशीधर सैनी के घर पर 40 लाख रुपए की चोरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चोरी में नया मोड़ आ गया।
 

विज्ञापन
A woman stole jewellery worth lakhs from her in-laws' house
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवलगढ़ कस्बे के घूमचक्कर इलाके में 23 मई को हुई चोरी की वारदात को अंजाम पीड़ित की पुत्रवधू और उसके दोस्त ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की पुत्रवधू व उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार 23 व 24 मई की मध्यरात्रि को कस्बे में घूमचक्कर के पास रहने वाले बंशीधर सैनी के घर पर 40 लाख रुपए की चोरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चोरी में नया मोड़ आ गया। मामले में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना को पुत्रवधू ने रची और जयपुर से अपने दोस्त को बुलाकर जेवरात पार करा दिए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित बंशीधर की छोटी पुत्रवधू की सोशल मीडिया पर 2 वर्ष पहले जयपुर के एक युवक से दोस्ती हुई। वह उससे मिलने जयपुर भी जाया करती थी। पुत्रवधू ससुरालवालों से अपने पीहर झुंझुनू शहर में आने का बहाना बनाकर आती। यहां से वह जयपुर में अपने दोस्त से मिलने जाती। फिर वापस लौटकर झुंझुनूं आती। झुंझुनू से वह अपने ससुराल नवलगढ़ चली जाती। इससे परिवारवालों को कभी शक भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed