फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News Mother and son died after jumping into the well condition of one son critical

Jhunjhunu: श्योपुरा में दो बेटों के साथ मां कुंए में कूदी, एक बेटे और मां की मौत, दूसरे बेटे की स्थिति गंभीर

Wed, 16 Aug 2023 10:23 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुन्झुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुन्झुनू Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

झुन्झुनू जिले में चिड़ावा के निकटवर्ती श्योपुरा गांव में देर रात दो बेटो के साथ एक मां कुंए में कूद गई कुंए में कूदने से  मां और एक बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जयपुर के लिये रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News Mother and son died after jumping into the well condition of one son critical
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुन्झुनू जिले में एक मां के अपने दो बेटों के साथ कुंए में कूदने का मामले सामने आया है। इस दौरान मां और एक बेटे की मौत हो गई। साथ एक बेटा गंभीर स्थिति में है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता पहले श्योपुरा गांव पहुंचे। उसके बाद चिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ चिड़ावा सीआई विनोद सोमरिया मौजूद रहें। घटना चिड़ावा के निकट श्योपुरा गांव की है। जहां एक विवाहिता सोनिया जो कि गांव के ही एक कुंए में अपने दोनों बच्चों अक्षित (7) और लक्षित(7) को लेकर कूद गई। घटना में विवाहिता और उसके बेटे अक्षित की मौत हो गई। दोनो बच्चे जुड़वा हैं। सोनिया का पीहर गोदारा का बास में है । जबकि सुसराल माली गांव में है। फिलहाल सोनिया अपने बच्चों के साथ चिड़ावा पिलानी रोड पर स्थित किशोरी इंटरनेशनल स्कूल के पास रहती थी। चिड़ावा में करीब पांच से छह साल से रह रही थी। सोनिया का पति अरविंद आर्मी में है। अरविंद छुट्टी आया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हर महीने विवाहिता अपने पीहर जाती थी। इस बार पीहर जाने के लिये उसे मना कर दिया गया तो वह स्कूटी को छोडकर वैसे ही पीहर के लिये निकल गई। वैसे, आमतौर पर स्कूटी पर सोनिया अपने पीहर महीने में एक बार जाया करती थी। सोनिया ने इस बार भी पिता के चोट लगने की बात कही थी और मिलने के लिये जाने के लिये कहा था। हालांकि ये शुरूआती जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed