फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu In BITS Vice President Jagdeep Dhankhar says Knowledge is the power house of man

Jhunjhunu: बिट्स में धनखड़ ने कहा- नॉलेज मनुष्य का पॉवर हाउस,असफलता के डर से प्रयास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए

Wed, 27 Sep 2023 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

BITS Institute Pilani: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पहुंचे। यहां वे पिलानी में स्थित बिट्स संस्थान गए और छात्रों से संवाद किया।

विज्ञापन
Jhunjhunu In BITS Vice President Jagdeep Dhankhar says Knowledge is the power house of man
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं के पिलानी में पहुंचे। पिलानी स्थित बिट्स संस्थान पहुंचने पर उप राष्ट्रपति धनखड़ का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सर्वप्रथम उप राष्ट्रपति धनखड़ ने बिट्स परिसर में वृक्षारोपण किया। उसके बाद अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है और आगे भविष्य में और भी ज्यादा विश्व पटल पर छा जाएगा। छात्रों को मोटिवेशन देते हुए कहा कि नॉलेज मनुष्य का सबसे बड़ा पावर हाउस है। इसलिए असफलता के डर से प्रयास करना कभी मत छोड़ना।
विज्ञापन


धनखड़ ने बिट्स संस्थान को लेकर कहा कि आज संस्थान में कई साल बाद आने पर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया। छात्रों ने उनसे अलग-अलग तरह के सवाल किए, जिनका धनखड़ ने बड़ी ही सहजता से उत्तर दिया। संस्थान द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। धनखड़ के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed