{"_id":"643d2addc3ed02d9330b54ba","slug":"jhunjhunu-dead-body-of-youth-found-gandhi-park-nawalgarh-deceased-was-resident-of-hanumangarh-district-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu Crime: नवलगढ़ के गांधी पार्क में मिला युवक का शव, हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu Crime: नवलगढ़ के गांधी पार्क में मिला युवक का शव, हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला था मृतक
Mon, 17 Apr 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:27 PM IST
सार
राजस्थान में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पालिका के सामने गांधी पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पार्क में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पार्क में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू में नवलगढ़ के गांधी पार्क में घूमने पहुंचे लोग सोमवार को उस समय सदमे में आ गए, जब एक युवक का शव पार्क में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौजूद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक युवक की जेब से एक पहचान पत्र मिला है, जिसमें प्रथम दृष्टया में युवक हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शव को नवलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
नवलगढ़ सीआई विनोद सांखला ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया में नशे की अधिकता के कारण युवक की मौत बताई जा रही है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम लक्की हनुमानगढ़ जिले का है।