{"_id":"6a19a593e8cfc474b00a1dc0","slug":"married-woman-hangs-herself-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4336867-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Fri, 29 May 2026 09:59 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:59 PM IST
सार
जिले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के असनावर क्षेत्र में शुक्रवार को एक 31 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर अवस्था में झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। असनावर थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान शालू (31) पत्नी मनीष मीणा निवासी कल्याणपुर, थाना असनावर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शालू ने अपने घर में फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
मृतका के पिता राजाराम चीता निवासी मोड़क, जिला कोटा ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिक्षित और समझदार थी तथा सामान्य परिस्थितियों में ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति मनीष मीणा और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मनीष मीणा झालावाड़ अस्पताल में संविदा नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhalawar News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 14 मुकदमों में नामजद अपराधी का अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसके डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। शालू ने बीएससी नर्सिंग और डी-फार्मा की पढ़ाई की थी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है। मृतका के पिता राजाराम चीता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। राजाराम के अनुसार 26 मई को उनकी बेटी ने दूसरे नंबर से फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक रिश्तेदार का फोन आया कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि 25 मई को ही वे अपनी बेटी को उसके ससुराल कल्याणपुर छोड़कर आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।