Jhalawar: कालीसिंध थर्मल में चोरी की गुत्थी 15 दिन बाद भी अनसुलझी, कर्मियों में असुरक्षा का भाव; जताया रोष
Jhalawar News: कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में 13 क्वार्टरों में हुई लाखों की चोरी का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ। नाराज कर्मियों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा 15 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सका है। लगातार कोई प्रगति न होने से थर्मल कर्मियों में रोष और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।
लाखों की चोरी, आरोपी अब तक फरार
थर्मल कर्मियों के अनुसार 29 नवंबर की रात थर्मल कॉलोनी के 13 अलग-अलग क्वार्टरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए, लेकिन घटना के बाद से अब तक पुलिस को न तो आरोपियों का कोई सुराग मिला है और न ही चोरी हुए सामान की बरामदगी हो पाई है।
मिनी सचिवालय पहुंचकर जताई नाराजगी
घटना के खुलासे में देरी से नाराज थर्मल कर्मी सोमवार को मिनी सचिवालय झालावाड़ पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया और जल्द कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाओं के बाद कॉलोनी में भय का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- इथेनॉल प्लांट विवाद गहराया: 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट पर महापंचायत, पंजाब-हरियाणा से भी आएंगे किसान
पहले भी दी गई थी सूचना, आश्वासन तक सीमित कार्रवाई
कर्मियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वे झालावाड़ आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे चुके थे। उस समय उन्हें जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 15 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे आश्वासन केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आ रहा है।
सुरक्षा को लेकर गहराई चिंता
थर्मल कर्मियों का कहना है कि लगातार अनसुलझी चोरी की घटनाओं के कारण वे स्वयं और अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जाए, ताकि कॉलोनी में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.