{"_id":"6aca0aea0af3730bef08e4f8","slug":"accused-arrested-for-robbery-by-boarding-moving-vehicles-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4817344-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालावाड़: हाईवे लुटेरों का खुलासा, कट्टों में मिट्टी-भूसा भरकर रोकते थे वाहन; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालावाड़: हाईवे लुटेरों का खुलासा, कट्टों में मिट्टी-भूसा भरकर रोकते थे वाहन; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 03:52 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:52 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ में हाईवे पर रात के समय वाहन चालकों को निशाना बनाने वाले कथित लूट गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी कट्टों में मिट्टी-भूसा भरकर वाहनों को धीमा करते थे और फिर रस्सियों की मदद से सामान उतारते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रात के अंधेरे में हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक छुर्रा, एक चाकू, तीन प्लास्टिक के कट्टे और चार रस्सियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नकबजनी और लूट के आधा दर्जन प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर चलते वाहनों से सामान लूटने की वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
खाली कट्टों में मिट्टी-भूसा भरकर वाहनों को रोकने की योजना
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में पिछले कुछ समय से रात के दौरान हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों के साथ लूटपाट और घरों में नकबजनी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बदमाश विरोध करने पर धारदार हथियार दिखाकर डराने और पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी देने के तरीके अपना रहे थे।
सदर थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान रायपुर रोड पर नाहरड़ी गांव से पहले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे डिटेन कर तलाशी ली तो उसके पास से एक छुर्रा, एक चाकू, तीन प्लास्टिक के कट्टे और चार रस्सियां मिलीं। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरदार पुत्र कोदा, उम्र 28 वर्ष, निवासी डेरा कंजरान जरैल, थाना सदर झालावाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहन पुत्र कोदा, लखन पुत्र रंगलाल और कालू पुत्र रंगलाल के साथ रात में हाईवे पर चलने वाले ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों से सामान लूटने की वारदातें करने की बात बताई। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वे वाहनों को धीमा करने के लिए हाईवे पर खाली कट्टों में मिट्टी और भूसा भरकर रखते थे। इसके बाद वाहनों से सामान उतारने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि रस्सियों का उपयोग वाहनों में बंधे सामान को नीचे खींचने और विरोध करने पर चालक या खलासी के हाथ-पैर बांधने के लिए किया जाता था। कथित तौर पर हथियारों का इस्तेमाल वाहन चालकों को डराने और विरोध करने पर हमला करने के लिए किया जाता था।
डोण्डा गांव के पास बाइक सवार से मोबाइल-पर्स छीनने का दावा
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में 8 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे डोण्डा गांव से जरैल जाने वाले रास्ते पर एक बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल और पर्स छीनने की वारदात में शामिल होने की बात भी बताई। पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर व्यक्ति के साथ लकड़ी से मारपीट कर आरोपी मौके से भाग गए थे।
आरोपी ने नाहरड़ी ब्रेकर के पास वाहनों की गति धीमी होने पर कुछ अज्ञात वाहनों को निशाना बनाने की बात भी बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथियों की ओर से आगे भी वारदात करने की योजना बनाई जा रही थी। इन बयानों और बरामद सामान के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों का सत्यापन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।