{"_id":"64c61b2906ac7335cf0bb814","slug":"jhalawar-news-devar-and-bhabhi-stabbed-each-other-then-youth-attempted-suicide-both-hospitalized-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देवर-भाभी ने एक दूसरे पर चलाए चाकू, युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देवर-भाभी ने एक दूसरे पर चलाए चाकू, युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया
Sun, 30 Jul 2023 01:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:41 PM IST
सार
देवर और भाभी को परिजनों ने बेहोशी की हालत में सुनेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को झालावाड़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में देवर भाभी ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद देवर ने कीटनाशक पीकर आत्हत्या का प्रयास भी किया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में दोनों को सुनेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला सुनेल थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है। यहां शनिवार सुबह को देवर और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भाभी श्यामु बाई पत्नि स्वर्गीय रमेश चंद (35) के गले और पेट में चाकू लगे हैं। वहीं, देवर सुरेशचंद पुत्र रामचंद मेघवाल भी घायल हो गया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कीटनाशक दवा पी ली। परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन