फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar news Devar and bhabhi stabbed each other then youth attempted suicide both hospitalized

Rajasthan: देवर-भाभी ने एक दूसरे पर चलाए चाकू, युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

Sun, 30 Jul 2023 01:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

देवर और भाभी को परिजनों ने बेहोशी की हालत में सुनेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को झालावाड़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhalawar news Devar and bhabhi stabbed each other then youth attempted suicide both hospitalized
परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में देवर भाभी ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद देवर ने कीटनाशक पीकर आत्हत्या का प्रयास भी किया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में दोनों को सुनेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को  गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सुनेल थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है। यहां शनिवार सुबह को देवर और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भाभी श्यामु बाई पत्नि स्वर्गीय रमेश चंद (35) के गले और पेट में चाकू लगे हैं। वहीं, देवर सुरेशचंद पुत्र रामचंद मेघवाल भी घायल हो गया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कीटनाशक दवा पी ली। परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed