फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News: CBN seizes 6.6 kg illegal opium from car window; Three accused arrested

Jhalawar News: कार की खिड़की में बना रखी थी नशे की ‘गुफा’, सीबीएन ने पकड़ी 6.6 किलो अवैध अफीम; तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

Jhalawar News: सीबीएन अधिकारियों ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए वाहन और उसमें बरामद अफीम को जब्त कर लिया। इस दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर NDPS एक्ट, 1985 की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jhalawar News: CBN seizes 6.6 kg illegal opium from car window; Three accused arrested
कार की खिड़की में बनी गुफा से मिली अफीम की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) भवानीमंडी (झालावाड़) सेल की टीम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तस्करों ने अफीम को छिपाने के लिए कार की पिछली खिड़की के पैनल में एक गुप्त ‘गुफा’ बना रखी थी। इस वाहन से कुल 6.615 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
सीबीएन अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोटा जिले के पंजीकरण वाली एक कार में अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। इस पर भवानीमंडी सेल के अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया और 31 जुलाई 2025 को उस कार की तलाश में उन्हें रवाना किया गया। संदिग्ध वाहन के गुजरने की संभावित सड़कों पर निगरानी तेज कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: BJP कार्यकारिणी की पोस्ट पर बवाल, CM-डिप्टी CM की सिफारिशों से तय हुए नाम; विरोध के बाद पोस्ट हटाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुलिया चौकी के पास रोका गया वाहन
संयुक्त रणनीति के तहत टीम ने झालावाड़ जिले की सुलिया चौकी, भवानीमंडी के पास स्थित सुनेल रोड पर संदिग्ध कार को रोका। पहली नजर में वाहन सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन अधिकारियों ने जब गहराई से तलाशी ली तो कार के पिछले दरवाजे के पैनल में गुप्त स्थान पर खाकी टेप से लिपटे पॉलीथीन बैग पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन पैकेट्स में कुल 6.615 किलोग्राम अवैध अफीम छिपाई गई थी।

 
कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्ती और गिरफ्तारी
सीबीएन अधिकारियों ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए वाहन और उसमें बरामद अफीम को जब्त कर लिया। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: धौलपुर में चंबल की पार्वती नदी को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा लोडर; दो युवक लापता
 
नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में इस तरह की और भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed