Jhalawar News: ACB ने रिश्वत के 20 हजार रुपये के साथ दलाल को किया गिरफ्तार, इंस्पेक्टर डमी नोट लेकर फरार
Jhalawar News: झालावाड़ जिले में एसीबी कोटा यूनिट ने नारकोटिक्स ब्यूरो इंस्पेक्टर के दलाल अकरम हुसैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं, इंस्पेक्टर हितेश कुमार डमी नोट लेकर फरार हो गया। एसीबी ने नोट और दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की स्पेशल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने नारकोटिक्स ब्यूरो भवानी मंडी में पदस्थ इंस्पेक्टर हितेश कुमार के दलाल अकरम हुसैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि खुद इंस्पेक्टर मौके से डमी नोटों का बैग लेकर फरार हो गया।
3 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने बिछाया जाल
एसीबी कोटा के एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि एक परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में आकर शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को भवानी मंडी केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर हितेश कुमार और उनके साथियों ने उसके पिता को घर से उठाया था। बाद में झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। शिकायत की पुष्टि के लिए एसीबी ने तकनीकी और मानवीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सच साबित हुई।
डमी नोटों से बिछाया गया ट्रैप, दलाल पकड़ में आया, इंस्पेक्टर फरार
सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। परिवादी को 30 हजार रुपये असली और 2 लाख 70 हजार रुपये के डमी नोट देकर भवानी मंडी भेजा गया। जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की रकम सौंपी, दलाल अकरम हुसैन को 20 हजार रुपये की नकद राशि के साथ दबोच लिया गया। इसी दौरान इंस्पेक्टर हितेश मौके का फायदा उठाकर बाकी रकम और डमी नोट लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी
डमी नोट और दस्तावेज बरामद, जांच जारी
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर फरार इंस्पेक्टर द्वारा गिराए गए नोटों का बंडल, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। एसीबी अब फरार इंस्पेक्टर हितेश कुमार की तलाश में दबिश दे रही है।
एसीबी की सख्त निगरानी में जांच
एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्य से यह स्पष्ट है कि इंस्पेक्टर और उसका दलाल रिश्वत मांगने व लेने की प्रक्रिया में शामिल थे। एसीबी जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित करेगी।
यह भी पढ़ें- Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.